खेकड़ा (बागपत)।
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने दैनिक यात्री संघ के प्रतिनिधि मंडल को अजमेर हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन का खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर स्टाफ देने का भरोसा दिया है। इससे खेकड़ा के यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
दैनिक यात्री संघ के महासचिव एसडीओ धर्मसिंह ने बताया कि दैनिक यात्री संघ का प्रतिनिधि मंडल कई बार रेल मंत्री पीयूष गोयल, क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह से मिल चुका है। सभी के सामूहिक प्रयासों से चेयरमैन रेलवे बोर्ड अश्विनी लोहानी ने उनको अजमेर हरिद्वार एक्सप्रेस को खेकड़ा स्टाप देने का आश्वासन दिया है। बताया कि ट्रेन के रुकने से जहां हरिद्वार का सफर आसान हो जाएगा, वही राजस्थान जाने के लिए सीधा मार्ग मिलेगा। अन्य मांगों में मार्ग की ट्रेनों में कोच बढ़वाने, समय से चलवाने, सर्दियों में ट्रेन बंद न कराने, खेकड़ा नगर स्थित मोहल्ला शेखान फाटक बंद न करने की मांग की।
उल्लेखनीय है कि दैनिक यात्री संघ लंबे समय से विभिन्न मांगों के साथ 19609 अजमेर हरिद्वार एक्सप्रेस को खेकड़ा स्टेशन पर रुकवाने की मांग भी कर रहे हैं। अजमेर हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में तीन दिन इस मार्ग से होकर गुजरती है। दिल्ली से चलकर बड़ौत ही रुकती है।