श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, एक की मौत, 19 घायल
क्रासर...
माधोटांडा रोड पर माला जंगल के पास हुआ हादसा
क्रासर....
भंडारा करने के लिए सिद्ध बाबा जा रहे थे मोहल्ला खकरा के लोग
12 पीबीटीपी 6 से 10 तक
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। माधोटांडा रोड पर माला रेंज के जंगल के पास मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि 19 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। प्रसाद के लिए ले जाई गई गर्म खीर ऊपर गिरने से कई लोग झुलस भी गए। इसकी सूचना मिलने पर सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। शव की शिनाख्त कर पीएम के लिए भेज दिया गया है। शहर विधायक संजय सिंह गंगवार ने जिला अस्पताल पहुंच घायलों के उपचार व्यवस्था का जायजा लिया और सीएमएस से सभी का समुचित इलाज किए जाने के निर्देश दिए।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खकरा से तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों में सवार होकर श्रृद्धालु सिद्धबाबा स्थल पर भंडारा करने के लिए मंगलवार दोपहर को निकले। दो ट्रॉली सकुशल सिद्ध बाबा स्थल पर पहुंच गईं। पीछे से आ रही तीसरी ट्रैक्टर ट्रॉली, जिसमें करीब 40 लोग सवार थे। माधोटांडा रोड पर माला जंगल के पास पहुुंचते ही खाई में पलट गई। हादसे के बाद ट्रॉली पर रखी तीन भगोना गर्म खीर भी श्रद्धालुओं पर गिर गई। जिससे वह घायल होने के साथ ही बुरी तरह झुलस गए। हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। जिसकी शिनाख्त बेहरी गांव निवासी झम्मन लाल के रुप में हुई। जबकि मोहल्ला खकरा निवासी तुषार (14), अनिकेत (15), नीलेश (18), कुशाग्र (15), अर्शदीप (14), मनेंद्र (15), अभिषेक (17), जगरानी (40), अंजलि (20), माही (5), अंश (4), राज (3), नैना (5), शशि (50), पूनम (40), दीपांशी (15), अक्षय (7), महेश (45), सावित्री (40) घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आननफानन में घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
000
घटनास्थल से जिला अस्पताल तक मची चीख-पुकार
पीलीभीत। माला जंगल के पास हुए हादसे के बाद घटनास्थल से लेकर जिला अस्पताल तक चीख पुकार मची रही। हादसे की खबर मिलने के बाद सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने पुलिस को अलर्ट कर दिया। ठेका चौकी प्रभारी एहसान अली को व्यवस्था बनाने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। इधर घायलों को अस्पताल तक लाने के लिए मौके पर कई एंबुलेंस बुलाई गई। कुछ ही देर में मोहल्ला खकरा के काफी लोग भी अपनों का हालचाल जानने के लिए जिला अस्पताल आ गए। एसडीएम सदर ने भी घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। वहीं मौके पर हुई जांच के बाद पुलिस को पता लगा है कि हादसे के पीछे तेज रफ्तार अहम वजह रही है। आगे-पीछे चल रही श्रद्धालुओं से भरी दो ट्रैक्टर ट्रालियां ओवरटेक करने के चक्कर में तेज गति से थी। इसी में पीछे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली आगे वाली ट्रॉली से टकरा गई। घटना की सूचना मिलने पर शहर विधायक संजय सिंह गंवार जिला अस्पताल पहुंचे। घायलों के उपचार व्यवस्था का जायजा लिया और घायलों के परिवार वालों से भेंट कर संवेदना जतायी। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर एक घायल के परिवार वालों को 5000 रुपये आर्थिक सहायता भी अपने पास से दी। इस मौके पर सीएमएस डा. रतनपाल सिंह सुमन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने भी अपने संसदीय कार्यालय प्रभारी दीपक को अस्पताल घायलों के उपचार व्यवस्था का जायजा लेने भेजा।
00
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। गर्म खीर ट्रॉली भरे भगोने ट्रॉली में रखे हुए थे। हादसा होने के बाद खीर ऊपर गिरने से अधिकांश लोग झुलस भी गए हैं। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। हादसे में एक की मौैत हुई है, जिसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के अलावा सभी मोहल्ला खकरा के निवासी हैं।
धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी