बागपत। बालैनी क्षेत्र के डौलचा गांव स्थित देव इंटर कॉलेज में यादव महासभा का त्रिवार्षिक चुनाव हुआ। इसके बाद गोष्ठी हुई, इसमें समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर बल दिया।
महासभा के त्रिवार्षिक चुनाव का शुभारंभ चुनाव अधिकारी हरीश चंद यादव और अध्यक्ष मूलचंद यादव ने दीप जलाकर किया। सर्वसंमति से विजयपाल यादव संरक्षक, मूलचंद यादव अध्यक्ष, कैलाश चंद उपाध्यक्ष, राजेंद्र यादव सचिव, सुखबीर सिंह उपसचिव, विपिन यादव कोषाध्यक्ष, परशुराम यादव को संगठन मंत्री बनाया। अलग से संरक्षण मंडल का गठन किया। इसमें राजेंद्र यादव, रामटेक, राज सिंह, सुरेंद्र यादव, गजेंद्र यादव, जयप्रकाश, वेद पाल, डॉ. मांगेराम यादव, विजयपाल, राम प्रकाश, रणजीत सिंह, पदम सिंह को मनोनती किया।
इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि समाज में कुरीतियों बढ़ती जा रही है। इसे दूर किया जाएगा। शैक्षिक वातावरण बनाने और समाज के प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। निर्धन एवं असहाय बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दिलाने पर बल दिया । कार्यकारिणी को मजबूत बनाया जाएगा। गांव स्तर पर इकाई का गठन करने का प्रस्ताव पारित किया। इसकी अध्यक्षता हरीश चंद यादव ने की और संचालन विजयपाल यादव ने किया। इसमें राज सिंह यादव, सुरेंद्र यादव, राम प्रकाश यादव, राजेंद्र यादव, डॉ. एसपी सिंह यादव ने विचार व्यक्त किए।