फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस: शिकायतें 114 निस्तारण मात्र 11

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने सुनीं 45 शिकायतें, निस्तारण एक
विज्ञापन

जिले भर में आईं शिकायतें 114, निस्तारण मात्र 11
औपचारिकता बनकर रह गया समाधान दिवस
20 पीबीटीपी 16
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। जिले की सभी तहसीलों में माह में दो बार होने वाला संपूर्ण समाधान दिवस महज औपचारिकता बनकर रह गया है। यहां फरियादी शिकायतें लेकर तो आते हैं लेकिन मौके पर निस्तारण नहीं हो पाता। मंगलवार को हुए संपूर्ण समाधान दिवस में नवागत डीएम डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा ने कलीनगर तहसील में समस्याएं सुनीं। पांचों तहसीलों में 114 शिकायतें प्राप्त हुई इसमें मात्र 11 का ही निस्तारण हो सका।
माधोटांडा। कलीनगर तहसील सभागार डीएम डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 45 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें मात्र एक का ही मौके पर निस्तारण हो सका। यहां एसपी कलानिधि नैथानी, एडीएम बृजकिशोर, एसडीएम पुष्पा देवरार, सीएमओ डॉ. ओपी सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सदर तहसील में तसहीलदार वीके त्रिवेदी की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां 15 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें किसी का निस्तारण नहीं नहीं हो सका।
बीसलपुर। एसडीएम सूरज यादव की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 24 शिकायतों में से मात्र दो का मौके पर निस्तारण हो सका। यहां तहसीलदार केबी सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूरनपुर। एसडीएम जेपी चौहान की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 25 फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखी। इसमें सात का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। सीओ अनुराग दर्शन, तहसीलदार आनंद प्रकाश राय आदि अधिकारी, कर्मचारी थे।
अमरिया। संपूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार प्रदीप कुमार ने जनसमस्याएं सुनीं। यहां पांच शिकायतें दर्ज हुई जिसमें एक का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें