फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेस पेपर से पेपर लेस की ओर बढाने का होगा प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
गोमती के नाम से हो जिले की पहचान : डीएम
विज्ञापन

नवागत डीएम का कार्यालयों को ई-आफिस बनाने पर जोर
20 पीबीटीपी 07
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। नवागत डीएम डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र ने मंगलवार को सुबह कलक्ट्रेट स्थित ट्रेजरी पहुंचकर चार्ज ग्रहण कर लिया। इसके बाद उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर का भ्रमण कर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि देश की पवित्र नदियों में शुमार गोमती के नाम से लखनऊ की पहचान होती है, जबकि इसका उद्गम स्थल माधोटांडा में है। गोमती के नाम जिले को पहचान मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां गोमती नहीं है वहां गोमती एक्सप्रेस चल रही है जबकि इस नाम से जिले में ट्रेन चलनी चाहिए। जिले को लेस पेपर से पेपर लेस बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। इसके तहत कार्यालयों को ई-आफिस बनाना हमारी प्राथमिकता रहेगी।
आईटी विभाग के विशेष सचिव रहे डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र ने पीलीभीत जिले के डीएम का पदभार ग्रहण कर लिया। सोमवार देररात करीब 10 बजे वह पीलीभीत पहुंचे। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में डीएम से एडीएम एवं सभी एसडीएम ने औपचारिक भेंट की। मंगलवार सुबह 10:30 बजे वह कलक्ट्रेट पहुंचे। गार्द ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद ट्रेजरी पहुंचकर एडीएम बृजकिशोर से चार्ज ग्रहण किया। ट्रेजरी में उन्होंने मुख्य कोषाधिकारी महामिलिंद लाल से ट्रेजरी की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इसके बाद कलक्ट्रेट परिसर का भ्रमण कर भूलेख कार्यालय, चुनाव कार्यालय, राजस्व अभिलेखागार आदि का निरीक्षण किया। दोपहर बाद उन्होंने गांधी सभगार में पत्रकारों से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2009 में उन्हें आईएएस कैडर मिला। पर्यावरण की दृष्टि से पीलीभीत काफी धनी है। इसे बनाए रखने के लिए कागजों के प्रयोग पर अंकुश लगाकर व्यवस्था को लेस पेपर से पेपर लेस की ओर जाने का प्रयास किया जाएगा। सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए पत्रों के स्थान पर व्हाट्सअप एवं ईमेल आदि का प्रयोग करने पर जोर रहेगा। साथ ही कार्यालयों में भी ई-ऑफिस व्यवस्था लागू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें