फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के खाते से निकाले 87 हजार, ऑनलाइन शिकायत पर भी नहीं हुई सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। युवक के खाते से धोखाधड़ी कर एक जालसाज ने 87 हजार खाते से स्थानांतरण कर लिए। पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत की, मगर सुनवाई नहीं हुई। अब एसपी के निर्देश पर पुलिस ने खाताधारक राम प्रताप और क्यूआर कोड पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी गौरव गंगवार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि एक जालसाज ने उसके खाते से 87 हजार रुपये अपने खाते में स्थानांतरित कर लिए है। बताया कि 22 मार्च को एक अज्ञात नंबर से फोन आया। जिसने खुद को हरीश बताया। जिसने 25 हजार की जरूरत बताते हुए मांगे थे। पीड़ित ने विश्वास कर आरोपी द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड को स्कैन कर दिया। स्कैन करने के बाद उसके खाते से 87 हजार रुपये कटने का मेसेज आया। धोखाधड़ी का आभास होने पर उसने जानकारी की गई, तो पता चला कि उसके खाते से दूसरे खाते में पैसे स्थानांतरित किए गए हैं। जिस खाता में पैसे भेजे गए हैं। वह राम प्रताप के नाम से है। उसी दिन धोखाधड़ी की ऑनलाइन शिकायत की गई, मगर सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद एसपी से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें