फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चावल मिल में 868 क्विंटल अधिक निकला धान का स्टाक, दो लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। चावल मिल में स्टाक सत्यापन के लिए मंगलवार को एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, डिप्टी आरएमओ विजय कुमार शुक्ला, मंडी समिति सचिव सर्वेश शुक्ला ने गांव कढेरचौरा के समीप गुरुनानक इंडस्ट्रीज पर छापा मारा था। उस समय टीम को 11 सौ क्विंटल धान का अधिक स्टाक मिला। चावल मिल मालिक को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया। बाद में अभिलेखों से मिलान करने पर 868 क्विंटल अधिक धान होने का खुलासा हुआ। इस पर मिल मालिक से दो लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

आरएफसी के चावल मिलों पर स्टाक सत्यापन के निर्देश पर कुछ दिन पहले जांच की गई थी। मंडी समिति सचिव सर्वेश शुक्ला ने बताया कि गुरुनानक इंडस्ट्रीज में अधिक मिले धान के स्टाक पर मंडी के अभिलेखों से मिलान के बाद जांच में राइस मिल में 868.40 क्विंटल धान का अधिक स्टाक मिला।
अभिलेखों से अधिक स्टाक पर मिल मालिक से दो लाख रुपये जुर्माना, 19104 रुपये मंडी शुल्क और 9553 रुपये विकास शेष की वसूली की गई। अधिक स्टाक पर मिल मालिक से कुल मंडी शुल्क, विकास शेष, जुर्माना सहित 2.28 लाख रुपये की वसूली की गई।
विज्ञापन


देहात के सूने खरीद केंद्रों पर बढ़ने लगी धान की खरीद

गांवों में लगे अधिकांश खरीद केंद्रों पर नाम मात्र की खरीद की गई। कई खरीद केंद्रों पर तो मात्र बैनर ही लटकते रहे। अब इन सूने केंद्रों पर अभिलेखों में धान की खरीद तेजी से बढ़ने लगी है। खाद्यान्न माफिया ने कम रेट में खरीद कर स्टाक किए गए धान को सरकारी खरीद में चढ़वाना शुरू कर दिया है। ताकि कम रेट पर खरीदे गए धान में मोटा मुनाफा कमाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें