फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र त्यौहार के चलते विद्युत आपूर्ति रात्रि भर रही ठप्प, श्रद्वालुओ मे आक्रोश।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत) बुधवार की रात में विद्युत सप्लाई ठप होने के कारण कस्बे के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने विद्युत निगम के अफसरों से नवरात्र के चलते विद्युत सप्लाई नियमित करने की मांग की
विज्ञापन

विद्युत निगम के अफसरों की लापरवाही के चलते नवरात्र शुरू होने के साथ ही नगर की विद्युत आपूर्ति बद से बदहाल होकर रह गई है। इस कारण मां दुर्गा का व्रत रखने वाले भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे भक्तों में विद्युत निगम के प्रति आक्रोश है। भक्तों ने बताया आंख मिचौनी के चौबीस घंटे में मात्र आठ से दस घंटे ही खेकड़ा नगर को आपूर्ति दी जा रही है। जबकि बुधवार की रात्रि में लाइन में आए फाल्ट के चलते आपूर्ति रात्रि दस बजे ठप हो गई। जो बृहस्पतिवार की सुबह तक ठप रही। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी । भक्त नितिन, राकेश, संदीप, रोहित, मुकेश, सुनील, विकास आदि ने विद्युत निगम के अधिकारियों से विद्युत आपूर्ति में अविलंब सुधार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें