फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 77 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। ब्लॉक के अटल सभागार में बृहस्पतिवार को हुए कार्यक्रम में नव चयनित 77 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को विधायक विवेक वर्मा ने नियुक्ति पत्र दिए।
विज्ञापन

बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र में 206 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इनमें 181 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केंद्र संचालन कर रही हैं। इसके साथ ही अब तक केंद्रों पर 114 सहायिकाओं की तैनाती है। कई केंद्रों के कार्यकर्ताओं पर अतिरिक्त कार्यभार हैं। सहायिका की कमी के चलते केंद्रों का कामकाज प्रभावित हो रहा था। सहायिका न होने पर केंद्र पर बच्चों को बुलाने का कार्य बाधित होता है। अब ब्लॉक में 77 आंगनबाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ब्लॉक सभागार में विधायक ने इन सभी को नियुक्ति पत्र दिए, जिससे सभी के चेहरे खिल गए। इस दौरान अमित शुक्ला, युगल किशोर सांगुड़ी, कमलेश यादव, अनामिका सक्सेना, संजीव मौर्य, परदेसी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें