फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: संचारी रोग अभियान में लापरवाही, छह सफाई कर्मियों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। डीपीआरओ ने ग्राम पंचायतों के निरीक्षण में संचारी रोग नियंत्रण अभियान में लापरवाही मिलने पर छह सफाई कर्मचारियों का वेतन रोका है। साथ ही अन्य कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एक अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें ग्राम पंचायतों में बेहतर सफाई व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए गए है। इसके बाद भी कई सफाई कर्मचारी अफसरों के आदेशों की अवहेलना कर हैं। बृहस्पतिवार को डीपीआरओ ने ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सामुदायिक शौचालय, पंचायत सचिवालय, आरआरसी सेंटर सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण में मिली खामियों पर संबंधित कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण में कई ग्राम पंचायतों में कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई। ऐसे में डीपीआरओ ने बीसलपुर ब्लॉक के अजय राठौर, मरौरी ब्लॉक के राम किशोर, सुदीप धमन, प्रेम शंकर, आकांक्षा वर्मा और बरखेड़ा ब्लॉक के मनोज कुमार का अप्रैल का वेतन रोका है। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि लापरवाही मिलने पर छह सफाई कर्मचारियों का वेतन रोका गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें