फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्नातक प्रथम वर्ष में 719 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश, 63 सीटें रिक्त

Wed, 16 Jul 2025 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। राजकीय महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है। महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में 792 सीटों में 719 प्रवेश हो गए हैं। अभी 63 सीटें खाली रह गई हैं। बुधवार से शिक्षण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलका मेहरा ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष में 616 के सापेक्ष 570, बीएससी प्रथम वर्ष बायो में 88 सीटों में 82 और बीएससी गणित में 88 के सापेक्ष 67 सीटों पर प्रवेश हो गए हैं। इस प्रकार स्नातक प्रथम वर्ष में कुल 719 प्रवेश हो गए हैं। बीए प्रथम वर्ष में 46, बीएससी बायो में छह और बीएससी गणित में 11 सीटें खाली रह गई हैं। इस तरह स्नातक प्रथम वर्ष में 63 सीटें खाली रह गई हैं। अब तक हुए प्रवेश के बारे में विभागीय उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। प्रवेश की पूरी स्थिति महाविद्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है। प्राचार्य ने यह भी बताया कि बुधवार से शिक्षण कार्य शुरू हो जाएगा। सभी प्राध्यापकों को शिक्षण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। समय सारिणी महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें