फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की पांच छात्राएं मंडलीय हॉकी टीम में चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की पांच छात्राएं मंडलीय हॉकी टीम में चयनित
विज्ञापन

झांसी में होने वाली राज्यस्तरीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। जिले की पांच छात्राओं का चयन मंडलीय टीम में किया गया है। इन छात्राओं का चयन बरेली में सोमवार को हुई सब जूनियर बालिका मंडलीय हॉकी चयन/ट्रायल में किया गया।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने बताया कि बरेली में हुए चयन/ट्रायल में पीलीभीत टीम ने भी प्रतिभाग किया। जिसमें प्रदर्शन के आधार पर अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की अफजा खान, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुंवरपुर की विनीता वर्मा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की निहारिका व सुहानी और बीसलपुर की मनप्रीत कौर का चयन मंडलीय टीम में किया गया है। इसके अलावा रूबी व रोशनी का चयन स्टैंडबाई में किया गया है। उन्होंने बताया कि बरेली मंडल की टीम झांसी में तीन जनवरी से शुरू होने वाली राज्य स्तरीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। उक्त सभी चयनित छात्राएं हॉकी कोच आबिद अली की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं हैं। छात्राओं के चयन पर कोच आबिद अली, विमला भारती, ओमप्रकाश, अमजद अली, अनिल महेंद्रू, डॉ. उपेंद्र नाथ मिश्रा, वाहिद अली, अनिल कमल, खालिद, रवि, पीयूष आदि ने अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें