फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को फल वितरण कर मनाया नया साल

Tue, 01 Jan 2019 06:54 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमएस ने वार्डों में पहुंचकर जाना मरीजों का हाल
विज्ञापन

पीलीभीत। मरीजों को फल वितरण कर जिला अस्पताल में नये साल का जश्न मनाया गया। मंगलवार को नये साल के अवसर पर सीएमएस डॉ. रतनपाल सिंह सुमन ने स्टाफ के साथ अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही मरीजों और उनके तीमारदारों से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी भी ली।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे सीएमएस डॉ. रतनपाल सिंह सुमन कार्यालय से निकलने के बाद सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड पहुुंचे। इसके बाद टीबी वार्ड, जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल जाना, उनकी समस्याएं पूछी और उनको नव वर्ष की बधाई देते हुए फल दिए। पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों व उनकी माताओं का भी हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें