फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों को कंबल, पांच महिलाओं को दी सिलाई मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कृभको के आय वृद्धि कार्यक्रम के तहत हुईं विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

पूरनपुर। सेंट जोसेफ स्कूल में कृभको के तत्वावधान में आय वृद्धि कार्यक्रम के तहत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। जरूरतमंदों को सिलाई मशीनें और कंबल बांटे गए।
विज्ञापन

कृभको के खेलकूद आय वृद्धि कार्यक्रम के तहत हुए कार्यक्रम की शुरूआत स्कूल के प्रबंधक फादर चिनप्पन और कृभको डीसी शुक्ला ने खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कर कराया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों के अलावा अन्य बच्चों ने भी भाग लिया। यलो व ग्रीन हाउस के बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें यलो हाउस ने ग्रीन हाउस को 2-1 से पराजित किया। लड़कियों की थ्रो बॉल प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस ने ब्लू हाउस को 2-0 से हराया। स्टेट बैंक की नगर शाखा के प्रबंधक तरनजीत सिंह ने 50 जरूरतमंदों को कंबल बांटे। कृभको की ओर से पांच महिलाओं को सिलाई मशीनें दी गईं। मुख्य विकास अधिकारी राजीव वनकटा ने ग्राम विकास और सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान खेती में रासायनिक उर्वरकों का कम प्रयोग कर जैविक खादों का प्रयोग करें। कृभको के क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. हरिभान सिंह ने कृभको की ओर से चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला। कृभको के क्षेत्रीय प्रतिनिधि डीसी शुक्ला ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। खेलकूद प्रतियोगिताओं में स्थान पानेे वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। प्रबंधक फादर चिनप्पन ने आभार प्रकट किया। संचालन शिक्षक मनवीर सिंह और रियाज अहमद खान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें