फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के इस्तकबाल को सजने लगे होटल, रेस्तरां

विज्ञापन
नए साल की तैयारी में जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रंग-बिरंगी रोशनी से सजाए जा रहे होटल और गिफ्ट शॉप
विज्ञापन

शहर के होटलों के हॉल व लॉन की एडवांस बुकिंग
गिफ्ट खरीदने को उमड़ी खरीदारों की भीड़


पीलीभीत। नए साल के स्वागत को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। इसको लेकर जहां युवाओं में खासा क्रेज दिखाई दे रहा है वहीं शहर के होटल और रेस्टोरेंटों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। शहर के लगभग सभी बड़े होटलों के हॉल व लॉन एडवांस बुक हो चुके हैं। रंगबिरंगे गुब्बारे और रोशनी से सजाई गई गिफ्ट शॉप्स में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। इधर पिकनिक स्पॉट चूका बीच भी दो दिन पहले से ही पर्यटकों से गुलजार देखा गया।

न्यू ईयर थीम पर सजाए जा रहे होटल
नववर्ष के मौके पर हर कोई इस दिन को खास अंदाज से मनाने की तैयारियों में जुटा है। नए साल के इस्तकबाल के लिए शहर का बाजार भी सजा दिखाई दे रहा है। शहर के सभी बड़े होटल और रेस्टोरेंट को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। होटल संचालकों के मुताबिक होटल के हॉल व लॉन की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। पार्टी के मुताबिक ही हॉल व लॉन को न्यू ईयर थीम के अनुसार सजाया संवारा जा रहा है।
विज्ञापन


गिफ्ट शॉप्स में खरीदारों उमड़ी भीड़
रविवार को गिफ्ट गैलरियों में गिफ्ट खरीदने वालों का पूरे दिन तांता लगा रहा। यहां बच्चों से लेकर युवा अपने चहेतों को गिफ्ट देने को खरीदारी करते दिखे। गिफ्ट शॉप्स के संचालकों के मुताबिक नए साल पर गिफ्ट देने का क्रेज बढ़ता जा रहा है। न्यू ईयर ग्रीटिंग, चॉकलेट पैक, टेडीवियर, परफ्यूम आदि की खासी डिमांड है। वहीं कुछ लोग हैंडमेड गिफ्ट बॉक्स भी तैयार करवा रहे हैं।

रोज बड्स की भी एडवांस बुकिंग
नए साल पर फूलों की दुकानों पर रोज बड्स व बुके आदि की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। व्यापारी रवि शर्मा के मुताबिक इस बार रोज बड के दाम 15 से 20 रुपये व सुपर रोज बड 30 से 35 रुपये तक रखे गए। नासिक के इंग्लिश रोज बड्स की कीमत 40 से 60 रुपये तक है। बुके की कीमत भी सौ रुपये लेकर 650 रुपये तक है।

चूका बीच में भी मनेगा न्यू ईयर का जश्न
नए साल पर तराई के जंगल की हरी भरी वादियों के बीच बना चूका बीच पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आलम यह है कि यहां अरण्य कुटी को छोड़कर अन्य थारू हट, बैंबू हट समेत अन्य हटों की एडवांस बुकिंग नए साल के पहले सप्ताह तक हो चुकी है। पर्यटकों की सुविधा के लिए गाइडों की पहले से ही यहां व्यवस्था है। ये गाइड पर्यटकों को बाइफरकेशन, सप्तसरोवर, भीमताल, मुस्तफाबाद समेत छह प्वाइंटों की सैर करवा रहे हैं। पर्यटकों के सैर सपाटे के लिए 20 वाहनों की व्यवस्था की गई है।

रविवार को पहुंचे 90 से अधिक पर्यटक
नए साल से दो दिन पहले ही चूका बीच पर्यटकों से गुलजार दिखाई दिया। रविवार को 90 से अधिक पर्यटकों ने सुबह से लेकर शाम तक चूका बीच पर मौज मस्ती करने के साथ जंगल सफारी का आनंद लिया।
विज्ञापन


न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही है। फिलहाल होटल के हॉल व लॉन की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इनको न्यू ईयर थीम के अनुसार ही सजाया संवारा जा रहा है।
मनोज गोस्वामी, जीएम, होटल सिल्वर लीफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें