28 पीबीटीपी 1 से पांच तक, 26
पीलीभीत में भारत बंद सफल, 15 करोड़ का कारोबार प्रभावित
शहर समेत बीसलपुर में 80 फीसदी बाजार बंद
पूरनपुर, अमरिया, माधोटांडा, कलीनगर में शत प्रतिशत बंद
व्यापारियों ने सड़कों पर उतरकर दिखाई ताकत, किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। भारत बंद को लेकर शुक्रवार को जिले में बाजार बंदी का खासा असर देखा गया। शहर समेत बीसलपुर का बाजार करीब 80 फीसदी बंद रहा, जबकि पूरनपुर, अमरिया, माधोटांडा, कलीनगर आदि में बाजार पूरी तरह से बंद रहा। व्यापारी नेताओं ने दोपहिया व चौपहिया वाहनों से बाजार में घूमकर बाजार बंद कराया। व्यापारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया। कुल मिलाकर बाजार बंदी से जिले में करीब 15 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार प्रभावित रहा। उधर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स फेडरेशन के आवाहन पर जिले के मेडिकल स्टोर भी बंद रहे।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल व पश्चिमी उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर व्यापारी नेता सुबह आठ बजे से ही बाजार में घूमते देखे गए। जिलाध्यक्ष मोहम्मद अफरोज जिलानी, जिला चेयरमैन अनिल महेंद्र व पश्चिमी उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में व्यापारियों ने शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों से घूमकर व्यापारियों से दुकानें बंद कर सहयोग करने की अपील की। अपील के बाद शहर का मुख्य बाजार पूरी तरह से बंद हो गया लेकिन जेपी रोड पर कुछ कपड़े की दुकानें व सर्राफा बाजार में दुकानें खुली। व्यापारियों ने जुलूस निकालकर जमकर नारेबाजी की। शहर में अपराह्न तक बंदी का असर देखा गया। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा और सड़कें सुनसान रहीं। हालांकि दोपहर बाद कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोलना शुरू कर दी। इस मौके पर संजय गुप्ता, संजय पांडेय, उमेश सक्सेना, प्रियांश अग्रवाल, अजय सूरी, राजेश अग्रवाल, आकाश, शैलेंद्र, जिला महामंत्री पंकज अग्रवाल, अतुल जायसवाल समेत सैकड़ों व्यापारी शामिल रहे।
00
सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अर्चना द्विवेदी को सौंपा। ज्ञापन में जीएसटी की दो दरें करने, सजा का प्रावधान समाप्त कराने, पंजीकृत व्यापारियों का दस लाख का दुर्घटना बीमा कराने व टैक्स कलेक्टर का दर्जा देते हुए पेंशन देने, मंडी शुल्क समाप्त करने, सिंगल ब्रांड रिटेल में सौ प्रतिशत एफडीआई की अनुमति वापस लेने, खुदरा व्यापार में विदेशी निवेश को अनुमति न देने, ऑनलाइन ट्रेडिंग व्यवस्था समाप्त करने, आयकर छूट की सीमा पांच लाख करने, पत्थर व लकड़ी पर लागू वन विभाग के टैक्स को समाप्त करने, खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अधिकतम जुर्माना दस हजार करने, खाद्यान्न व जरूरी वस्तुओं को वायदा कारोबार से बाहर रखने की मांग की।
00000000
28 पीबीटीपी 20
पूरनपुर में बंद रहा सफल, व्यापारियों ने की सभा
पूरनपुर। कस्बे में दोपहर बाद तक शत प्रतिशत प्रतिष्ठान बंद रहे। रामलीला सब्जी बाजार तक पूरी तरह बंद रही। फल, खानपान, पान, मसाला के खोमचे तक नहीं लगे। स्टेशन चौराहा पर सभा में उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी ने कहा कि विभिन्न कर आदि लगाकर, छापामार कार्रवाई के नाम पर अफसर व्यापारियों का उत्पीड़न करने का प्रयास करते हैं। अध्यक्षता नगराध्यक्ष हाजी मोहम्मद जाहिद खां ने की। सभा में युवा के प्रांतीय मंत्री विजयपाल विक्की, संतोष गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, अशोक खंडेलवाल, नरेश वर्मा, सोनू छीना, हरदीप सिंह आदि प्रमुख व्यापारी मौजूद रहे।
0000000000000000000
बीसलपुर में 70 फीसदी रहा बंद का असर
28 पीबीटीपी 22
बीसलपुर। भारत बंद को लेकर नगर का लगभग 70 फीसदी बाजार शुक्रवार को बंद रहा। कुछ दुकानदारों ने व्यापारी नेताओं के कहने पर दुकान बंद कर ली और हटते ही खोल लीं। दोपहर में पदाधिकारियों ने एसडीएम वंदना त्रिवेदी को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अध्यक्ष राकेश मित्तल, महामंत्री गोपालकृष्ण अग्रवाल, अली हसन अंसारी, अरविंद अग्रवाल, वासुदेव गंगवार, मोहित कु मार, निषेध अग्रवाल, अशोक शुक्ला आदि व्यापारी शामिल रहे। कस्बा टिकरी, खनंका, ईंटगांव, मानपुर, जसोली, मीरपुर वाहनपुर, चुर्रासकतपुर, मधवापुर, दियोरिया, मकरंदापुर, पिपरिया संजरपुर, गुलैंदा, अमृता खास, रसायाखानपुर और रिछोला आदि कस्बों का अधिकांश बाजार बंद रहा।
अमरिया। कस्बे का बाजार पूरी तरह से बंद रहा। उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष असगर अली के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राकेश कुमार को सौंपा। इस मौके पर नगरमंत्री मदनलाल गुप्ता, इमरान कादरी, जहीर मलिक, जमा मलिक, फुरकान, रामकुमार, हिमांशु गुप्ता समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।
माधोटांडा। भारत बंद को लेकर कलीनगर में किराना व्यापारी, मेडिकल व्यवसायी सहित छोटे दुकानदारों ने भी अपनी प्रतिष्ठान बंद रखे। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय गुप्ता, जावेद सिद्दीकी, रामप्रकाश सक्सेना, विप्ल्व विश्वास समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।
बरखेड़ा। कस्बे में दुकानें खुली रही। इधर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल व नगर युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसएचओ राजकुमार भारद्वाज को सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में नदीम अंसारी, अशोक गुप्ता, सुशील गुप्ता, इंतजार अहमद, प्रशांत भारद्वाजी आदि मौजूद रहे। न्यूरिया में यहां भी शुक्रवार को कस्बे का बाजार रोज की तरह खुली दिखाई दिया।।
00
इंसेट:
अतिक्रमण न करने का लिया संकल्प
पूरनपुर। सभा में प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी ने सरकार और अफसरों के प्रति जमकर भड़ास निकाली। वही व्यापारियों को भी नियम कानून का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यापारी नाली के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण नहीं करेगा। मिलावट सामान की बिक्री कतई न करें। उनका कहना था कि कुछ व्यापारियों की मनमानी से बाकी पर अंगुली उठती है। अतिक्रमण करने वाले और मिलावटी सामान की बिक्री करने वालों का साथ संगठन नहीं देगा। व्यापारियों ने अतिक्रमण न करने का हाथ उठाकर समर्थन किया।
00
इंसेट:
जिले में 15 करोड़ से अधिक कारोबार रहा प्रभावित
बाजार बंद के तहत शहर में करीब 90 फीसदी बाजार बंद रहा। व्यापारियों के सहयोग से पूरनपुर, अमरिया, माधोटांडा, कलीनगर आदि में शत प्रतिशत बाजार बंद रहा। बाजार बंदी से शुक्रवार को जिले में करीब 15 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित रहा। - मोहम्मद अफरोज जिलानी, जिलाध्यक्ष, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल
0000000000000000000000000000000000000000000000000000000000
मेडिकल स्टोर रहे बंद, दो करोड़ से अधिक का दवा व्यापार प्रभावित
28 पीबीटीपी 6
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। ऑल इंडिया आर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्टस व केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स फेडरेशन के आह्वान पर शुक्रवार को जिले भर के मेडिकल स्टोर बंद रहे। दवा व्यापारियों ने जिला मुख्यालय पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। अधिकांश जरूरतमंद दवा लेने को अस्पतालों आदि का चक्कर लगाते देखे गए।
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के नेतृत्व में जिले भर के दवा व्यापारी जिला मुख्यालय पर एकत्र हुए। यहां दवा व्यापारियों ने अपनी मांगों को लेकर एएम काम्प्लेक्स में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। दवा व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में दवा व्यापार से ई-फार्मेसी समाप्त करने, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा 31 दिसंबर 2017 तक ख्ुादरा दवा दुकानों के लिए जारी ड्रग लाइसेंस के अनुपात में फार्मासिस्ट की कमी को पूरा करने की व्यवस्था करने, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों द्वारा दवा व्यवसायियों का उत्पीड़न बंद करने आदि की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र नाथ मिश्रा, शिवहरी अग्रवाल, मनोज जायसवाल, अनिल अरोड़ा, आलोक बंसल, अलाउद्दीन अंसारी, गिरीश मिश्रा समेत कई दवा व्यापारी शामिल रहेे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों के मुताबिक देशव्यापी बंद के तहत जिले के सभी मेडिकल स्टोर पूरी तरह बंद रहे। मेडिकल स्टोर बंद होने से करीब दो करोड़ रुपये से अधिक का दवा कारोबार प्रभावित रहा।