फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय में शुरू हुआ स्वच्छता पखवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
15 पीबीटीपी 13
विज्ञापन

महाविद्यालय में शुरू हुआ स्वच्छता पखवाड़ा
- एनसीसी कैडेट्स और रोवर्स रेंजर्स ने किश श्रमदान
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। राजकीय महाविद्यालय के एनसीस कैडेट्स और रोवर्स रेंजर्स ने शनिवार से स्वच्छता पखवाड़ा मनाना शुरू किया है। शनिवार को पहले दिन श्रमदान किया गया और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर महाविद्यालय में शनिवार से स्वच्छता पखवाड़ा शुरू किया गया है। शनिवार को पहले दिन रोवर्स रेंजर्स ने महाविद्यालय परिसर में श्रमदान कर परिसर के ऊबड़ खाबड़ हिस्से का समतलीकरण किया। प्राचार्य ने बताया कि इस पखवाड़े के तहत महाविद्यालय में 18 सितंबर को स्लोगन प्रतियोगिता होगी। 19 सितंबर को स्वच्छता अभियान पर जागरूकता रैली निकाली जाएगी। 20 सितंबर को पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इधर, महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने गांव घटगवां में स्वच्छता पर जागरूकता रैली निकाली। महाविद्यालय से शुरू हुई रैली को प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल कैडेट्स रास्ते में मिलने वाले लोगों को स्वच्छता का महत्व बतला रहे थे। रैली का नेतृत्व एनसीसी ऑफिसर डॉ. अलका मेहरा ने किया। रैली निकालने वाले कैडेट्स में नीतू गंगवार, निधि, शीतल गंगवार, सुमित पाठक, कपिल देव, अमित गंगवार, शुभम गंगवार, केशव गंगवार, सुरभि कुमारी, नेहा गंगवार और परमजीत कौर आदि शामिल थे। रैली के साथ में प्राध्यापक डॉ. महेश बाबू, डॉ. एसके साहनी और डॉ. विचित्र कुमार भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें