फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरनपुर में पी फैल्सीपैरम मलेरिया का मरीज मिला, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर में पी फैल्सीपैरम मलेरिया का मरीज मिला, दहशत
विज्ञापन

मरीज के ब्लड का सैंपल लेकर जांच को भेजा
दूसरे दिन गांव में शिविर लगाकर मरीजों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। जिला मुख्यालय पर शहर से सटे नौगवां पकड़िया में खतरनाक मलेरिया पी फैल्सीपैरम की चपेट में आने से पिछले दिनों युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद अब पूरनपुर के गांव करनापुर में 18 वर्षीय युवक में संभावित पी फैल्सीपैरम के लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों में जहां हड़कंप मचा हुआ है वहीं क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई है। इसको लेकर शनिवार को गांव करनापुर समेत आधा दर्जन गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।
विज्ञापन

नगर सहित क्षेत्र के कई गांव में बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा। सीएचसी पहुंचने वाले मरीजों में भी बुखार के मरीजों की संख्या अधिक है। बुखार ग्रसित मरीजों को देखते हुए घुंघचाई क्षेत्र के तीन गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। शुक्रवार को करनापुर और महद खास में स्वास्थ्य शिविर लगाकर दवाई बांटी गई। इस दौरान जांच में गांव करनापुर निवासी नीरज (18) में फैक्सीपैरम मलेरिया के लक्षण पाए गए। एमओआईसी डॉ. छत्रपाल ने बताया कि अब तक हुए स्वास्थ्य शिविरों में करनापुर को छोड़कर अन्य कहीं भी मलेरिया बुखार का मरीज नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि बताया कि मलेरिया दो प्रकार के होते हैं। पी वाईवैक्स और पी फैक्सीपैरम। इनमें पी फैैक्सीपैरम मलेरिया घातक होता है। इसकी गिरफ्त में आने वाले मरीज की जान जाने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने बताया कि पी फैक्सीपैरम मलेरिया के लक्षण मिलने पर नीरज की स्लाइड को जांच के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। एमओआईसी छत्रपाल ने बताया कि बुखार आदि को लेकर क्षेत्र में 17 सितंबर से 25 सितंबर तक गांव-गांव स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। टीमों का गठन कर शिविरों की तिथियां निर्धारित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें