कोर्ट के फैसले के विरोध में सड़कों पर उतरे दलित
जगह-जगह धरना प्रदर्शन, बिलसंडा में लगाया जाम
02पीबीटीपी-28, 34
अमर उजाला ब्यूरो
बिलसंडा। कोटे के फैसले के विरोध में सोमवार को शहर से लेकर देहात तक तमाम दलित संगठन सड़कों पर उतर आए। जगह-जगह धरना हुआ। बिलसंडा में तो कोर्ट के फैसले के विरोध में गोला रोड पर अंबेडकर पार्क के सामने दोपहर दो बजे लुंबिनी, बुद्ध बिहार के घनश्यामपुर के जन समूह द्वारा जाम लगा दिया गया। इस दौरान पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम सौंपा है। इस बीच दलित संगठनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। जाम लगाने से सड़क पर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लगना शुरू हो गई। ज्ञापन देने वालों में पीके श्रेष्ठ, राजेश, आनंद, राजीव, अरविंद, जगदीश समेत कई लोग मौजूद रहे।
000
नेहरू पार्क में भी दिया गया धरना
एससी एसटी एक्ट में संशोधन किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को देश व्यापी आंदोलन के तहत दलित संगठनों ने नेहरू पार्क में धरना देने के बाद अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के चेयरमैन के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा और कहा कि जातीय आधार पर दलित वर्ग के साथ हमेशा से अत्याचार होता आ रहा है, अत्याचार रोकथाम के लिए तत्कालीन केंद्र सरकार द्वारा लागू किया गया एससी एसटी एक्ट का ठीक तरीके से पालन नहीं हो रहा। ज्ञापन देने वालों में दलित समाज के तमाम संगठनों में शामिल अश्वनी, किशनलाल, प्रेमपाल कठेरिया, संतोष पासवान, आदि मौजूद रहे। वहीं दलित समाज के सोनू, मुकेश आदि ने एससी एसटी एक्ट को प्रभावी बनाने की मांग करते हुए राष्टपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा है।