फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद केंद्र का हुआ शुभारम्भ

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर में रेलवे स्टेशन के समीप स्थित सहकारी क्रय विक्रय समिति पर पीसीएफ द्वारा संचालित गेहूं खरीद केेंद्र का रविवार को समिति के चेयरमैन देवेंद्र ढाका एवं केंद्र प्रभारी सूरजभान चौहान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। केंद्र संचालक सूरजभान चौहान ने बताया कि रविवार से गेहूं खरीद केंद्र का शुभारंभ हो गया है। केंद्र पर गेहूं की तौल के लिए जोत बही, खसरा, खतौनी लाने वाले किसानों का गेहूं ही खरीदा जाएगा। और सीधे उनके खाते में ही खरीदे गए गेहूं का भुगतान होगा। सरकारी दर के अनुसार 1735 रुपये प्रति कुंतल की दर से गेहू की खरीद होगी। इस दौरान चौधरी ब्रहम पाल सिंह सभासद, महक सिंह, रेवती चंद शर्मा, ब्रहमपाल ढाका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें