खेकड़ा(बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम सुन्हैडा में विद्युत ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग के साथ धुआं उठ गया। इससे क्षेत्र में रह रहे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के फोन करने पर बिजलीघर से विद्युत कर्मियों ने आपूर्ति बंद की। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
क्षेत्र के ग्राम सुन्हैडा में रविवार की दोपहर करीब दो बजे मार्ग पर रखे विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक तेज स्पार्किंग के साथ धुआं उठने लगा। इससे ट्रांसफार्मर के पास मकानों में रह रहे लोगों एवं राहगीरों में ट्रांसफार्मर में आग लगने अथवा फटने के डर से हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने आबादी के बीच मार्ग पर रखे विद्युत ट्रांसफार्मर में धुआं उठने की सूचना बिजलीघर में दी। इसके बाद बिजलीघर में मौजूद विद्युत कर्मियों ने आपूर्ति बंद की। आपूर्ति बंद होने के बाद ट्रांसफार्मर से धुआं उठना बंद हुआ। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। विद्युत कर्मियों ने देर शाम तक ट्रांसफार्मर में आई खराबी को दूर किया। इसके बाद शाम को आपूर्ति चालू हो सकी। ग्रामीणों ने अधिकारियों से विद्युत ट्रांसफार्मर को आबादी से बाहर स्थापित करने की मांग की।