फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रायल प्रतियोगिता के बाद जिला क्रिकेट टीम का चयन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

स्कूल स्पोर्ट्स फाउंडेशन की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ट्रायल के आधार पर बागपत जनपद की क्रिकेट टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया।
रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्कूल स्पोर्ट्स फाउंडेशन की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीम के चयन हेतु ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें जनपद के 22 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनकी दो टीम बनाई । इसमें ए टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 30 ओवर में सात विकेट खोकर एक सौ ग्यारह रन बनाए। इसमें बल्लेबाज सलीम ने पैंतीस, रितिक ने पच्चीस, सागर ने पंद्रह रन का योगदान दिया। बी टीम के गेंदबाज इरशाद ने तीन, रवि और शुशांक ने दो दो विकेट लिए। जवाब में बी टीम ने बल्लेबाज शुशांक के पचास, हमजा के बाइस औप साहिल के पंद्रह रन की बदौलत मैच केवल तीन विकेट खोकर जीत लिया। ए टीम के गेंदबाज आदिल और मनीष ने एक एक विकेट लिया। मैच की अंपायरिंग सचिन और रोहित ने की ष जबकि स्कोरिंग जतिन ने की। अच्छे प्रदर्शन के आधार पर दो दिन में खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित टीम जनवरी में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। इस दौरान एनआईएस कोच जितेंद्र कौशिक, पुष्पेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें