नगर में बुधवार को वैलन टाइन डे पर प्रेमी और प्रेमिकाओं ने एक दूसरे से मिलकर गुलाब के फूल भेंट किए। गुलाब का फूल भेंट कर प्यार का इजहार करने का सिलसिला दिन भर चलता रहा।
प्रेमी युगल को प्यार का इजहार करना महंगा पड़ा
खेकड़ा।
नगर में मुबारिकपुर मार्ग पर प्रेमी युगल को वैलन टाइन डे पर प्यार का इजहार करना महंगा पड़ा, जब प्रेमी जोड़ा एक दूसरे को दोपहर करीब बारह बजे गुलाब का फूल देकर प्यार का इजहार कर रहा था। तभी खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने प्रेमी जोडे़ को पकड़ लिया और दोनों की धुनाई की। बाद में उठक बैठक लगवाकर एक दूसरे को बहन और भाई कहलवा चेतावनी देकर छोड़ा।