फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 60 हजार महिलाओं को बनाया जाएगा लखपति दीदी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नए वित्तीय वर्ष में लखपति दीदी बनाए जाने के लिए शासन की ओर से विभाग को लक्ष्य दे दिया गया है। विभाग को जिले में 60 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाना है। शासन से आदेश के बाद विभागीय अफसरों ने इसको लेकर कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की ओर महिलाओं को सशक्त व आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है। महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के साथ जोड़कर उन्हें रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। इसके साथ ही लखपति दीदी भी बनाया जा रहा है। लखपति दीदी बनाए जाने के लिए शासन स्तर से लक्ष्य तय किया जाता है। पिछले वित्तीय वर्ष 2025-2026 में जिले को 14 हजार से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाए जाने का लक्ष्य दिया गया। विभाग ने अभियान चलाकर करीब 14,840 को चिह्नित किया, जबकि करीब 8800 महिलाओं को लखपति दीदी बना कर उन्हें लाभांवित किया।
अब जिले को नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लखपति दीदी बनाए जाने के लिए दोबारा से लक्ष्य दिया गया है। करीब 60 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। शासन से मिले लक्ष्य के बाद अफसरों की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। जल्द ही इन महिलाओं को लखपति दीदी चयनित कर लिया जाएगा। उपायुक्त राष्ट्रीय आजीविका मिशन वंदना ने बताया कि लखपति दीदी का लक्ष्य मिल गया है। जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें