फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: टोल बढ़ने से दिल्ली का सफर हुआ महंगा, यात्रियों पर सात लाख से अधिक का दबाव

विज्ञापन
बीसलपुर मार्ग पर सिमरा अकबरगंज के पास बना टोल। फाइल फोटो
विज्ञापन
पूरनपुर और बीसलपुर मार्ग के टोल पर नहीं बढ़ाया जाएगा किराया, नए वित्तीय वर्ष में लागू हुए नियम के बाद किराये में बदलाव
विज्ञापन

पीलीभीत। टोल का शुल्क बढ़ने पर दिल्ली मार्ग पर संचालित 45 रोडवेज बसों का किराया बढ़ाया गया है। वहीं, पूरनपुर और बीसलपुर मार्ग पर जाने वाले मार्ग पर किराया सामान रखा गया है। इससे दिल्ली जाने वाले पत्येक यात्रियों को करीब तीन रुपये का शुल्क अतिरिक्त देना पड़ रहा है। इससे इन पर एक माह में सात लाख रुपये से अधिक का भार पड़ेगा।
स्थानीय डिपो से करीब 103 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें दिल्ली मार्ग पर करीब 45 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा कानपुर, लखनऊ, आगरा सहित अन्य जगहों के लिए एक से दो बसों का संचालन किया जा रहा है। नए वित्तीय वर्ष से टोल प्लाजा पर लिए जाने वाले शुल्क में कुछ बदलाव किया गया है। इससे रोडवेज बसों पर भी इसका असर पड़ा है। दिल्ली मार्ग पर करीब चार टोल प्लाजा पड़ते हैं, जहां पर डिपो की बसों से शुल्क वसूला जाता है। ऐसे में डिपो से संचालित बस का खर्च भी बढ़ा है। वहीं, पूरनपुर और बीसलपुर मार्ग से गुजरने वाली बसों का किराया सामान्य रखा गया है। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि टोल का किराया बढ़ने के चलते किराया बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह पड़ेगा भार
दिल्ली मार्ग पर जाने वाली बसों पर जहां यात्रियों से 317 किमी का किराया 523 रुपये लिया जाता था, लेकिन अब इसी दूरी का किराया यात्रियों से 526 रुपये लिया जा रहा है। करीब तीन रुपये प्रति यात्री किराया बढ़ाया गया है। इस तरह से 45 रोडवेज बसों में 45 सीटों की संख्या के अनुसार दो हजार से अधिक यात्री दिल्ली के लिए जाते हैं। इस प्रकार उन पर चार टोल प्लाजा पर तीन रुपये के दर से रोजाना 24 हजार रुपये से अधिक टोल शुल्क वसूले जाएंगे। अब उन पर महीने में सात लाख से अधिक का भार पड़ेगा। दोनों तरफ के सफर को मिला दे तो यात्रियों पर 14 लाख रुपये से अधिक का भार पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें