फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मंडी के मंडप में गूंजे मंत्र और निकाह का कुबूलनामा, एक-दूजे के हुए 587 जोड़े

Wed, 11 Mar 2026 10:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
नव विवाहित जोड़ों के साथ मौजूद बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह व अन्य स
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर केे मंडी समिति परिसर में हो रहे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में तीसरे दिन 587 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामा। विवाह की रस्में और निकाह के कुबूलनामा का स्वर एक साथ गूंजा। बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शहर के मंडी समिति परिसर में चार तिथियों में 1500 जोड़ों का विवाह कराया जाना है। आयोजन के तीसरे दिन बुधवार को 626 के सापेक्ष 587 जोड़ों पहुंचे। इनमें से 37 जोड़ों का निकाह कराया गया। 550 जोड़ों ने मंत्रोच्चारण के साथ फेरे लिए। पिछले दाे दिनों में करीब नौ सौ जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें