फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के खाते से निकाले 58 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एक युवती के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाते से सात बार में 58 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़िता ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी नहीं सुनी गई। अब एसपी के आदेश पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला थान सिंह निवासी रूपवती ने बताया कि उनका खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में है। खाते से किसी जालसाज ने छह दिसंबर से 15 जनवरी के बीच सात बार में 58 हजार रुपये निकाल लिए। 28 जनवरी को जब वह पैसे निकालने गईं तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। बैंक मैनेजर को शिकायती पत्र देकर पैसे वापस कराने की मांग की मगर मैनेजर सिर्फ इतना बता पाए कि किसी जनसुविधा केंद्र से पैसे निकाले गए हैं।
रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी मगर पुलिस ने भी नहीं सुनी। युवती ने टोलफ्री नंबर 1076 पर भी शिकायत की। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद एसपी से मिलकर पूरी घटना बताई। गुरुवार को एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें