फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क़ोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, शीतलहर ने भी ढहाया सितम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। इस साल जनवरी से ज्यादा सर्दी फरवरी में हो रही है। पिछले दो दिनों से कोहरे और शीतलहर ने लोगों बेहाल रहे। रविवार की तरह सोमवार को भी सुबह को घना कोहरा छाए रहा। कोहरा हटा तो बादलों ने सूर्यदेव को ढक लिया। दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन ठंड से कोई राहत नहीं मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

मौसम में उतार चढ़ाव लोगों को परेशान किए है। कभी गर्मी और कभी कड़ाके की ठंड ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। दो दिन से मौसम का मिजाज फिर बिगड़ा हुआ है। सोमवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे। सुबह को घना कोहरा छाया रहा, जिससे दिन लोगों को अपनी गाड़ियों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। आसमान में बादल छाए रहने के साथ शीतलहर के प्रकोप से लोगों की कंपकंपी छूट गई। दोपहर बाद निकली धूप से भी लोगों को राहत नहीं मिली। सूर्यास्त होते ही ठंड बढ़ गई और सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें