फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत-ऐशबाग रेलखंड को मिली बजट की सौगात, अब दो ब्राडगेज प्रोजेक्ट को मिलेगी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलभीत। पीलीभीत-ऐशबाग रूट पर ब्रॉडगेज का काम लखनऊ से सीतापुर तक तो पूरा हो चुका है। पीलीभीत से सीतापुर की लाइन को ब्रॉडगेज में बदलना बाकी है। बजट के अभाव में इसमें लगातार देरी हो रही थी, लेकिन अब अंतरिम बजट आने के बाद काम में तेजी आने के आसार दिखाई दे रहे हैं। अंतरिम बजट में इस रेलवे लाइन के लिए 100 करोड़ का बजट मंजूर किया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली मीटरगेज लाइन पीलीभीत-ऐशबाग को ब्रॉडगेज में बदलने की मंजूरी 2013 में मिली थी। पीलीभीत से मैलानी होते हुए ऐशबाग तक करीब 235 किलोमीटर रेलपथ को ब्रॉडगेज में परिवर्तित करने का काम 2013 में ही शुरू हो गया था। इसका जिम्मा रेलवे विकास निगम लिमिटेड को दिया गया है। निर्माण कार्य तीन फेज में होना है। फर्स्ट फेज में लखनऊ से सीतापुर, सेकेंड में सीतापुर से मैलानी और थर्ड फेज में मैलानी से पीलीभीत के बीच मीटरगेज को ब्रॉडगेज में बदला जाना है। इधर, लंबा समय बीतने के बाद भी पीलीभीत से मैलानी तक मात्र कंस्ट्रक्शन वर्क ही हो सका है। रेलपथ को बदलने का काम सुस्त गति से चल रहा है। इसकी वजह पर्याप्त बजट न होना बताई जा रही थी। अब केंद्र सरकार ने अंतरिम बजट में पीलीभीत से ऐशबाग तक चल रहे आमान परिवर्तन के कार्य के लिए एक अरब का बजट मंजूर कर दिया है। माना जा रहा है कि अब ब्रॉडगेज के कार्य में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें