फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 बेगुनाहों को न्याय दिलाएं वकील: जिला जज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। जिला जज विद्याशंकर पटेल ने शनिवार को मुंसिफ कोर्ट परिसर में आयोजित समारोह में सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने वकीलों से आह्वान किया कि वे गरीबों को न्याय दिलाने के लिए आगे आएं।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ जिला जज ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित संरक्षक सुरेंद्र सक्सेना, अध्यक्ष महेंद्र पाल वर्मा, सचिव रितेश कुमार दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वसीम सिद्दीकी, उपाध्यक्ष अशफाक अहमद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीपाल दिनकर, सह सचिव अनूूप मिश्र, सुशील सिंह, इमरान अहमद और कोषाध्यक्ष देवेश बाजपेई को पद एवं कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। जनपद न्यायाधीश ने वकीलों को संबोधित करते हुए कहा कि एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी गरीबों और बेगुनाहों को न्याय दिलाने का कार्य करें, तभी उनके संगठन की सार्थकता सिद्ध होगी। एसीजेएम तृतीय सत्येंद्र कुमार ने कहा कि एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी का अच्छी तरह से निर्वहन करें। मुंसिफ कोर्ट के जज नदीम अनवर ने कहा कि एसोसिएशन के पदाधिकारी अपने कार्यकाल में अधिक से अधिक लोगों को न्याय दिलाकर कीर्तिमान स्थापित करें। समारोह की अध्यक्षता सुरेंद्र सक्सेना और संचालन वीरेंद्र कुमार ने किया। रितेश दुबे ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें