फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिथलेश भाटी का यूपी सेपकटाकरा टीम में चयन

Wed, 02 Jan 2019 05:58 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
खिलाड़ी मिथलेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीनियर नेशनल सेपकटाकरा चैंपियनशिप में लेंगी भाग
विज्ञापन

पीलीभीत। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा शहर निवासी मिथलेश भाटी का चयन यूपी सेपकटाकरा टीम में किया गया है। वे जोधपुर राजस्थान में होने वाली सीनियर नेशनल सेपकटाकरा चैंपियनशिप में भाग लेंगी।
विज्ञापन

शहर की राजीव कॉलोनी निवासी हरपाल सिंह की पुत्री मिथलेश कक्षा 12 की छात्रा है। मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली मिथलेश का खेल के प्रति खासा लगाव रहा है। डिस्ट्रिक सेपकटाकरा एसोसिएशन की सचिव विमला भारती ने बताया कि मिथलेश का चयन यूपी सेपकटाकरा टीम में किया गया है। जिसका ट्रॉयल गत माह बरेली में हुआ था। अब मिथलेश दो जनवरी से छह जनवरी तक जोधपुर राजस्थान में होने वाली सीनियर नेशनल सेपकटाकरा चैंपियनशिप में उत्तरप्रदेश की टीम ओर से खेलेगी। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए मिथलेश रवाना हो चुकी है। इधर मिथलेश के चयन पर जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार, अध्यक्ष वाहिद अली, अश्वनी अग्निहोत्री, अनिल कमल सक्सेना, निजाकत अली, अनीता जोशी, सौरभ सक्सेना, हॉकी कोच आबिद अली, पूजा, आरती, करन सिंह आदि ने अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें