फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोसुल में मारे गए भारतीयों के परिवार को मिले 50-50 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मोसुल में मारे गए भारतीयों के परिवार को मिले 50-50 लाख
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन
04 पीबीटीपी 29
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। केंद्रीय नेेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक देवेंद्र प्रताप मिश्र को सौंपे। अलग अलग गुटों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में मोसुल में मारे गए भारतीयों के परिवार को 50-50 देने की मांग की गई वहीं दूसरी और दलितों पर हो रहे अत्याचार पर विरोध जताया गया।
कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश कोआर्डिनेटर सैयद तौकीर अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन नवागत एडीएम न्यायिक देवेंद्र प्रताप मिश्रा को सौंपा। आठ सूत्रीय ज्ञापन में मोसुल में मारे गए भारतीयों के परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी, परिवार को 50-50 लाख, अगर कर्जा हो तो उसे माफ किया जाए साथ ही हत्यारों पर कार्रवाई के लिए इंटरपोल की मदद लेने, पाकिस्तान से राजनैतिक संबंध समाप्त करने की मांग की गइ। इसमें जमाल अहमद, नरेंद्र दास, मोतीराम, तुल्लन मियां, सैयद अफजाल, अजमल खां, रईस अंसारी, डॉ. नीलेश शर्मा, शमी उल्लाह, जाकिर, अनीता सिंह,आफताब, रिजवान आदि थे। वहीं दूसरी और जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक को सौंपा गया। इसमें केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकारें बनने बाद से दलितों होने एवं डॉ. अंबेडकर की मूर्तियां खंडित होने पर दुख व्यक्त किया। इसमें वीरेंद्र रस्तोगी, नसरूद्दीन, मुनेंद्र पाल सक्सेना, ठाकुर प्रसाद, आलोक कोहली, यासीन खां, राजरानी शर्मा, गोकुल प्रजापति, लेखराज आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000
दलितों की मौत पर जताई संवेदना
पीलीभीत। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति एवं एससी एसटी टीचर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से भारत बंद के दौरान हुई हिंसात्मक घटनाओं में मारे गए दलितों के दुख व्यक्त किया गया। मोहल्ला सुनगढ़ी स्थित एबीएसएस कार्यालय में हुई शोक सभा में दो मिनट रखकर का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसमें एबीएसएस जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, लाल करन, केके सागर, देवेंद्र कन्हैया, ओम प्रकाश, केके रजक, हरिशंकर पासवान, एलपी सागर आदि शिक्षक थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें