फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दंपति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर (स्टेट हाईवे) मार्ग पर आवास विकास परिषद कार्यालय के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी सवार दंपति को कुचल दिया। पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

बागपत जिले के खेकड़ा कस्बा निवासी शाहिद (35) पत्नी खालिदा (33) के साथ स्कूटी से दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने जा रहे थे। लोनी में आवास विकास परिषद कार्यालय के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। दंपती सड़क पर गिर गए और ट्रैक्टर दोनों को रौंदता हुआ निकल गया। दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शाहिद की जेब से मिले कागजातों के आधार पर परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ रोजंत त्यागी का कहना है कि ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने देर शाम बताया कि दंपती के परिजन बागपत के खेकड़ा से जीटीबी अस्पताल पहुंच चुके हैं। देर रात्रि तक शव पोस्टमार्टम के बाद खेकड़ा उनके घर नहीं पहुंचेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें