फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सचिव को बताईं किसानों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य सचिव को बताईं किसानों की समस्याएं
विज्ञापन


खेकड़ा (बागपत)। बागपत गन्ना समिति के चेयरमेन एवं किसान प्रतिनिधियों ने लखनऊ में मुख्य सचिव से नए सत्र में गन्ना मूल्य 400 रूपये प्रति कुंतल कराने की मांग उठाई। मुख्य सचिव ने विचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को लखनऊ स्थित योजना भवन में गन्ना समितियों के चेयरमेन एवं किसान प्रतिनिधियों के साथ मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में नए सत्र 2017-18 के लिए गन्ना मूल्य निर्धारण मुख्य विषय रहा। बैठक मे प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी। सहकारी गन्ना विकास समिति बागपत के चेयरमैन कृष्णपाल सिंह ने कहा कि गत वर्ष गन्ना मूल्य 300 से 315 निर्धारित था। इस वर्ष डीजल, बिजली एवं मजदूरी के रेट बढे है। जल्द बारिश के कारण गन्ने में रोग भी लगा, जिसमें महंगा कीटनाशक प्रयोग किया। इससे किसानों की लागत बढ़ी है। उधर चीनी मूल्य में इजाफा हुआ है। चीनी मिल को उत्पादन, शीरा, बैगास, प्रेसमड, डिस्टलरी आदि में मुनाफा रहा है। इसके बावजूद मिल मालिक गत पेराई सत्र का भुगतान भी नहीं कर पाए हैं। उन्होंने अब गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग की। मुख्य सचिव ने सभी मांगों को ध्यान पूर्वक सुना और उचित समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान गन्ना आयुक्त संजय आर रेडडी, कृष्णपाल सिंह चेयरमेन बागपत, देवरिया समिति के चेयरमेन अनिल कुमार, बस्ती समिति के अरविंद कुमार समेत अनेक किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें