कारोबारियों ने नहीं भेजे और मालवाहक वाहन, चिंता बढ़ी
पीलीभीत। दिल्ली में मालवाहक वाहनों की हड़ताल के बाद पीलीभीत के ट्रांसपोर्ट कारोबारियों का कारोबार काफी प्रभावित हो रहा है। दो दिन पहले सामान लोड करने पीलीभीत से दिल्ली पहुंचे 50 से अधिक मालवाहक वाहन दिल्ली की हड़ताल में फंस गए। चालक दिल्ली से पीलीभीत आने वाले वाहन हड़ताल खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, सब्जियां भेजने वाले कारोबारियों को सब्जी खराब होने की चिंता सता रही है। दो दिन से माल लेकर वाहन यहां से नहीं भेजे गए हैं।
टोल प्लाजा के बाद डीजल पर चार रुपये तक दाम बढ़ने से दिल्ली जाने वाले मालवाहक वाहन पर सीधे 6 हजार का खर्चा बढ़ गया है। ऐसे में व्यापारियों पर भाड़ा खर्च का अतिरिक्त बोझ भी बढ़ा है। बृहस्पतिवार सुबह से दिल्ली में हड़ताल के चलते पीलीभीत मंगलवार व बुधवार रात निकले 50 से भी अधिक मालवाहक वाहन हड़ताल शुरू करने के बाद दिल्ली में ही खड़े हो गए। जिन वाहनों को दिल्ली में अलग-अलग रूट पर माल उतारना था, वह हड़ताल के चलते फंस गए।
ऐसे में पीलीभीत से खीरा, तरबूज, खरबूज भी दो दिन में सूखने की कगार पर आ गए है। कारोबारियों का कहना है कि उन्हें दिल्ली से माल लोड कर पीलीभीत लाने के जो ऑर्डर मिले थे, वो गाड़ियां रास्तें में फंसी हैं। ऐसे में 23 तारीख की हड़ताल खत्म होने के बाद ही ट्रक वापस आएंगे। संवाद
-
हालत पर चिंता व्यक्त की
दिल्ली से माल अटका हुआ है। पीलीभीत आना है। दो दिन से दिल्ली में ट्रक खड़ा है। हड़ताल खत्म होने के बाद ही कुछ राहत मिलेगी- विक्रम सिंह
-
हड़ताल के चलते कारोबार प्रभावित हुआ है। मालवाहक वाहन सब दिल्ली में ही खड़ा है। अगर यूपी में भी हड़ताल होगी तो हालात और भी खराब हो जाएंगे। - कमल
विक्रम सिंह- फोटो : सड़क हादसे में घायल अकील।