फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 16 गांवों में गोमती नदी में 46 किलोमीटर हुगी खुदाई

विज्ञापन
ोमती नदी पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण करते डीएम पुलकित खरे। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
कलीनगर। गोमती नदी को अविरल बहाने के लिए जिले के 16 गांवों में 46 किमी तक खोदाई होगी। मनरेगा के तहत 1500 मजदूरों को खोदाई के काम में लगाया गया है। यह संख्या और बढ़ सकती है, डीएम लगातार नजर बनाए हुए हैं। सोमवार को तपती धूप में डीएम पुलकित खरे ने ककरुआ गांव से लेकर सबलपुर तक दो किमी पैदल चलकर खोदाई कार्य की स्थिति को परखा।
विज्ञापन

गोमती उद्गम स्थल के साथ ही नदी की अविरल धारा बहाने के लिए मनरेगा के तहत महा अभियान की शुरुआत की गई। डीसी मनरेगा मृणाल सिंह को कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। मजदूरों की संख्या बढ़ाकर कार्य को बरसात से पहले पूरा करने के निर्देश जारी किए। वहीं खोदाई कार्य को समय से पूरा करने के लिए डीएम भी विशेष रुचि ले रहे हैं। शुरूआत से ही अफसरों को निर्देशित करने के अलावा डीएम खुद भी पैदल चलकर कार्य पर नजर बनाए हुए हैं।
सोमवार दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे डीएम ककरुआ गांव पहुंचे। यहां अफसरों की मौजूदगी में दो किमी पैदल चलकर सबलपुर गांव तक खोदाई कार्य को देखा। डीएम की रुचि देखकर अफसर भी गंभीर है। लगातार कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखने के साथ मजदूरों की भी संख्या बढ़ाई जा रही है। इस बार ऐसा माना जा रहा है कि बरसात से पूर्व खोदाई कार्य सफल हो जाएगा। सीडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि 15 सौ मजदूर नियमित रूप से खोदाई में जुटे हुए हैं। जनपद सीमा तक 46 किमी की दूरी में 16 ग्राम पंचायतों में कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें