फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बीएसजी ज्ञान प्रतियोगिता में 445 विद्यार्थियों ने लिया भाग

विज्ञापन
पीलीभीत के ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर स्काउट और गाइड की बी.एस.जी ज्ञान परीक्षा
विज्ञापन
पीलीभीत। भारत स्काउट और गाइड की ओर से रविवार को विभिन्न केंद्रों पर बीएसजी (भारत स्काउट गाइड) ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 445 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर काॅलेज पूरनपुर, कैम स्कॉलर्स स्कूल बीसलपुर, सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज बिलसंडा में परीक्षा हुई। समस्त केंद्रों पर कब, बुलबुल, स्काउट-गाइड, रोवर, रेंजर्स ने प्रतिभाग किया। 445 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान जिला सचिव संतोष कुमार ने ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया।
जिला आयुक्त स्काउट नरेश चंद्र शुक्ला सनातन धर्म इंटर कॉलेज पहुंचे। परीक्षा जिला संगठन आयुक्त स्काउट अभिषेक पांडे, जिला संगठन आयुक्त गाइड शालिनी पांडे, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट सचिन सक्सेना की देखरेख में हुई। स्काउट मास्टर बेसिक वीर सिंह, परिणिता सिन्हा, अभिषेक प्रजापति आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें