पीलीभीत। बीसलपुर सीएचसी के डॉक्टर और शहर के सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक समेत एक दिन में 42 नए कोरोना पॉजिटिव केस निकले। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित की तलाश में जुट गया है।
शुक्रवार रात लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में निरंजन कुंज कॉलोनी निवासी और सनातन धर्म बांकेबिहारी राम इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक कोरोना पॉजिटिव निकले। वहीं मोहल्ला आसफजान में दो, मीरपुर ढकिया में एक, बरखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र में बजाज शुगर फैक्ट्री के छह और मूसेपुर और बल्लभनगर कॉलोनी में एक-एक पॉजिटिव लोग मिले। जिला अस्पताल में लगी ट्रूनेट मशीन से मोहल्ला बागगुलशेर खां और पूरनपुर में एक-एक मरीज कोरोना पॉजिटिव मिला।
शनिवार को एंटीजन किट से हुई जांच में सीएचसी बीसलपुर के डॉक्टर, गांव अदिलाबाद चीनी मिल कालोनी और खांडेपुर में एक-एक, बरखेड़ा में पांच, शहर के मोहल्ला थान सिंह में दो, न्यूरिया के माला कॉलोनी और भौनी गांव में आठ, बिलसंडा कस्बे में दो, पूरनपुर नगर में सात, माधोटांडा सीएचसी में सात और माधोटांडा कस्बे में एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। शिक्षक और डॉक्टर को होम आइसोलेट करने के बाद सीएचसी को सील कर दिया गया है।