फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीनीकरण न होने से प्रेरक गुस्सा, लगाया जाम

विज्ञापन
prerak - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बीआरसी में दिया धरना, बीएसए को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

आज समाप्त हो जाएगा साक्षर भारत मिशन का कार्यकाल

पीलीभीत। नवीनीकरण व बकाया मानदेय का भुगतान न गुस्साएं प्रेरकों ने शहर के छतरी चौराहे पर जाम लगाकर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद प्रेरकों ने नेहरू पार्क पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपकर समस्या का जल्द निस्तारण कराने की मांग की। इससे पूर्व प्रेरकों ने ब्लॉक संसाधन केंद्र मरौरी परिसर में धरना दिया।
साक्षर भारत मिशन के तहत जिले मेें अगस्त 2012 से 1100 से अधिक प्रेरक 599 लोक शिक्षा केंद्रों पर तैनात हैं। गत 30 सितंबर को साक्षर भारत योजना का कार्यकाल समाप्त हो गया था। जिसके बाद मानव संसाधन मंत्रालय ने शासन को साक्षर भारत मिशन की अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इधर अब पुन: साक्षर भारत मिशन का कार्यकाल समाप्त होने को है, लेकिन अभी तक इन प्रेरकों का न तो नवीनीकरण किया गया और न ही 16 माह का बकाया मानदेय का भुगतान किया गया। हालांकि इसको लेकर प्रेरकों ने ज्ञापन व धरना प्रदर्शन भी किए, लेकिन मात्र आश्वासन ही मिले। इधर समस्या का समाधान न होने पर शनिवार को प्रेरकों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रेरक एकता कल्याण समिति के बैनर तले जिले के कई प्रेरक ब्लॉक संसाधन केंद्र मरौरी परिसर में एकत्र हुए। यहां प्रेरकों ने नारेबाजी कर धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि प्रेरक बीएसए को ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन दोपहर तक बीएसए जिला पंचायत की बैठक में मौजूद रहने के चलते नहीं पहुंच सके। इससे गुस्साएं प्रेरक बीआरसी से नारेबाजी करते हुए टनकपुर हाईवे पर पहुंचे। उपाधि कॉलेज चौराहे से नारेबाजी करते हुए प्रेरक छतरी चौराहा पहुंचे और यहां जाम लगा दिया। प्रमुख चौराहे पर जाम लगते हुए यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सूचना पर सीओ सिटी धर्म सिंह मौके पर पहुंचे और प्रेरकों से जाम खोलने व नेहरू पार्क जाकर धरना प्रदर्शन करने की बात कही। जिसके बाद प्रेरक जुलूस की शक्ल में नेहरू पार्क पहुंचे। कुछ देर बाद ही बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति भी मौके पर जा पहुंचे। प्रेरकों ने उन्हें मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रेरकों का तत्काल नवीनीकरण कराने, 16 माह का बकाया मानदेय दिलाने, प्रेरकों के संबंध में हाईकोर्ट द्वारा दिए गए आदेश का अनुपालन कराने आदि की मांग की। समिति के जिला कोषाध्यक्ष अतीक मंसूरी ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शनिवार शाम तक नवीनीकरण होने का आश्वासन दिया है। यदि नवीनीकरण नहीं हुआ तो दो जनवरी को सड़क पर उतर आंदोलन किया जाएगा। धरना देने वालों में जिलाध्यक्ष पिंकी रानी, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद पांडेय, नगमा परवीन, गौरव, मेराज, इमरान, दानिश, शुमैला, धीर सिंह, ममता देवी, कृष्ण कुमाऱ्र, अर्चना, पुष्पा, मोहम्मद इस्लाम, जितेंद्र, मोहम्मद मियां, द्रोपदी, वैशाली समेत कई प्रेरक शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें