पूरनपुर के पंचमदास स्कूल में प्रवेश परीक्षा देते बच्चे।
बीसलपुर में 198 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
पूरनपुर। पंचमदास इंटर कॉलेज में रविवार को दो पालियों में विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा हुई। इसमें 278 बालिकाओं और 290 बालकों ने अपना पंजीकरण कराया था।
परीक्षा में 188 बालिकाओं और 198 बालकों ने परीक्षा दी। खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेंद्र सिंह, प्रधानाचार्या अंजली पाठक, राहुल सिंह, दुर्वेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को विद्या ज्ञान परीक्षा हुई। इसमें 198 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रधानाचार्य जनार्दन मिश्रा ने बताया कि प्रथम पाली में छात्राओं की परीक्षा हुई। इसमें 398 में से 282 परीक्षार्थी शामिल हुए। 116 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 393 में से 310 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। 82 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा छह कक्षों में संपन्न हुई। सभी कक्षों में कक्ष निरीक्षक तैनात किए गए थे। परीक्षा में बिलसंडा के खंड शिक्षाधिकारी राजेश चतुर्वेदी, बरखेड़ा के खंड शिक्षाधिकारी सुदीप कन्नौजिया और बीसलपुर के एआरपी मईन अहमद खां बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहे। परीक्षा के बाद बुलंदशहर से आए विद्या ज्ञान संस्थान के सौरभ कुमार उत्तर पुस्तिकाएं अपने साथ ले गए।