फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धान खरीद संबंधी 400 में से 348 शिकायतों का निस्तारण

Fri, 05 Dec 2025 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। किसानों की धान की सरकारी खरीद संबंधी अब तक जन सुनवाई पोर्टल, कंट्रोल रूम और टोल फ्री नंबर आदि पर 400 शिकायतें आईं। इसमें से 348 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

एडीएम (वित्त एवं राजस्व), जिला खरीद अधिकारी प्रसून द्विवेदी के अनुसार सभी क्रय केंद्रों पर धान बेचने वाले किसानों का सत्यापन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक कुल 11,669 किसानों से 88553.10 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। धान बेचने वाले किसानों को अब तक 16,840 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। कुल खरीद के भुगतान का 89 प्रतिशत है। अभी जिले में 5 लाख बोरे उपलब्ध हैं। पूरनपुर तहसील में एक बिचौलिया पर प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। इसके साथ ही लापरवाही पर 51 धान क्रय केंद्र प्रभारियों का एक-एक दिन का वेतन रोका गया। छह केंद्र प्रभारियों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति गई। खाद्य विभाग के चार केंद्र प्रभारियों को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज न करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है। कंट्रोल रूम से 4862 किसानों से उनके मोबाइल पर संपर्क करके फीडबैक के आधार पर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि जिन राइस मिलों ने क्रय केंद्र से अनुबंध नहीं किया है, उनके संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं होने पर उन्हें ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें