फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक किनारे अतिक्रमण करके मकान बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
22पीबीटीपी-17
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक किनारे अतिक्रमण करके बना लिए मकान
अमृतसर हादसे के बाद भी नहीं जागा रेल प्रशासन
स्टेशन के पास ट्रैक किनारे बना रखे हैं मकान, अफसर कर रहे नजरअंदाज
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। अमृतसर रेल हादसे के बाद भी जिम्मेदार अंजान बने हैं। रेलवे ट्रैक की सुरक्षा व्यवस्था का नजारा हैरान कर देने वाला है। पीलीभीत-टनकपुर रेल मार्ग पर ट्रैक किनारे कई स्थानों पर लोगों ने रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है। रेलवे स्टेशन के आसपास की कॉलोनी में लोगों ने अपने घरों के दरवाजे तक रेलवे ट्रैक की तरफ लगवा रखे हैं। इतना ही नहीं दिनभर लोग ट्रैक पार करते दिखाई देते हैं। रेल संपत्ति पर अवैध कब्जे होने की जानकारी के बाद भी जिम्मेदार अंजान बने हैं।
पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को हुए हादसे के बाद सोमवार को रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्र की पड़ताल की तो रेलवे ट्रैक की सुरक्षा व्यवस्था का नजारा हैरान कर देने वाला दिखा। स्टेशन से थोड़ा आगे जोशी कॉलोनी के पास टनकपुर रेल मार्ग किनारे दर्जनों परिवार रहते दिखे। कुछ ने तो रेलवे की जमीन पर कब्जा कर निर्माण करा रखा है। किसी ने झोपड़ी तो कोई पक्का मकान बना लिया है। मंडी क्रॉसिंग के पास, जोशी नगर मोहल्ले के साथ कई अन्य स्थानों पर बने रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से कोई इंतजाम नहीं है। रेल प्रशासन ने बाउंड्रीवाल बनवाने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की है। सुबह से शाम तक रेलवे ट्रैक से होकर निकलते लोगों को देखा जाता है। उधर, नौगवां पुल के नीचे रेल मार्ग किनारे दुकानें सजी हुई है। ट्रेनों की आवाजाही के बीच लोग बिना रोकटोक ट्रैक पार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
वर्जन-
पीलीभीत-टनकपुर व पीलीभीत-बरेली रेल मार्ग पर किसी भी तरह का कोई अवैध कब्जा नहीं है। रेलवे सीमा के किनारे बनी बस्तियों वाले स्थानों पर दीवार बनाकर रास्ते बंद किए जा चुके हैं। अगर किसी ने अवैध तरीके से कब्जा किया है तो निश्चित कार्रवाई की जाएगी। - धर्मेंद्र कुमार, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें