खेकड़ा (बागपत)।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की ताईक्वांडो प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल करने के बाद ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन होने पर एमएम डिग्री कॉलेज में पहुंचने पर छात्र को सम्मानित किया।
एमएम डिग्री कॉलेज के बीए तृतीय वर्ष के छात्र अजय हुड्डा पुत्र श्यामसुंदर का गत दिनों चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ताईक्वांडो टीम में चयन हुआ । राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेकर छात्र अजय हुड्डा ने रजत पदक हासिल कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोश किया। साथ ही उसका चयन पंद्रह फरवरी को अमृतसर में होने वाले ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए हो गया। मंगलवार को कॉलेज में पहुंचने पर मेधावी छात्र का प्राचार्य डॉ. जगदीश कुमार एवं शिक्षकों ने सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. सुनील धीमान, डॉ शैलेंद्र कुमार, डॉ. मनोज कुमार, उदयभान द्विवेदी, गौरव, राजपाल सिंह, भूपेश कुमार, सौरभ कुमार आदि रहे।