फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती मॉडल के तहत हटाए कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
24 पीबीटीपी 16
विज्ञापन

तालाबों और चकरोड से हटवाए अवैध कब्जे
सदर और कलीनगर तहसील में एसडीएम ने चलाया अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। श्रावस्ती मॉडल के तहत जमीन से अवैध कब्जे हटाने का अभियान चलाया गया। सदर एसडीएम के नेतृत्व में तीन गांव में कब्जे हटाए गए, जबकि कलीनगर एसडीएम के निर्देश में चार टीमों ने अलग-अलग गांव में तालाब व चकरोड से अवैध कब्जे हटाए।
विज्ञापन

जमीनों से अवैध कब्जे हटाकर उन्हें अतिक्रमण मुक्त करने को डीएम के निर्देश पर सभी तहसीलों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमों का गठन किया गया है। मंगलवार को सुबह चले अभियान में सदर एसडीएम पूर्णिमा सिंह के नेतृत्व में टीम पिपरिया अगरू, पिपरा वाले सहित तीन गांव में पहुंची। पिपरिया अगरू में पैमाइश के बाद एसडीएम ने तालाब और चकरोड पर किया गया कब्जा कानूनगो ओमप्रकाश ने पुलिस ने मौजूदगी में ट्रैक्टर से जुताई कराकर हटवा दिया। पिपरिया अगरू सहित क्षेत्र में करीब पांच एकड़ जमीन से कब्जा हटाया गया। उधर, कलीनगर तहसील क्षेत्र में एसडीएम पुष्पा देवरार के निर्देश पर चार टीमों ने अलग-अलग गांव में अभियान चलाया। ककरौआ गांव में लेखपाल अशोक गंगवार और वैभव गुप्ता की टीम ने चकरोड, तालाब व ग्राम समाज की करीब ढाई एकड़ जमीन से कब्जा हटाया। इसके अलावा तहसील क्षेत्र के गांव ग्रांट नंबर-2 बिसनपुर, कंजाखेड़ा व परसरामपुर में भी अभियान चलाकर अवैध कब्जे हटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें