फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो की टक्कर लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली- सहारनपुर हाइवे पर टेंपो की टक्कर लगने से पेड़ के नीचे बैठा एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एटा जनपद के गांव गेवरिया निवासी जितेंद्र ट्रैेक्टर ट्रॉली में ईंटों की ढुलाई करता है। हाल ही में वह परिवार के साथ शाहदरा के करावल नगर में रह रहा है। शनिवार सुबह करीब दस बजे वह दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर खेकड़ा तहसील के सामने तेज गर्मी के चलते ईंटों से भरी ट्रैेक्टर ट्रॉली खड़ी कर पेड़ के नीचे बैठा था। तभी बागपत की और से तेज गति के साथ आ रहा बर्फ से भरा टेंपो मार्ग किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया और पेड़ के नीचे बैठा जितेंद्र टक्कर लगने से गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। साथ ही घायल को खेकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर घायल का बड़ा भाई जगरूप भी मौके पर पहुंच गया। जितेंद्र की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों मे कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक के बडे़ भाई जगरूप की तहरीर पर खेकड़ा निवासी टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें