फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल बाघ की तलाश में कामयाब नहीं हो रहा वन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
घायल बाघ की तलाश में कामयाब नहीं हो रहा वन विभाग
विज्ञापन

गोपनीय रणनीति पर हो रहा काम, उठ रहे कई सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा। घायल बाघ की तलाश में पीलीभीत टाइगर रिजर्व की खाक छानने के बाद भी वन महकमा तीन बाद कामयाब नहीं हो सका है। अफसर गोपनीय रणनीति के तहत कार्रवाई करने की बात कह रहे है, लेकिन इसको लेकर कुछ स्पष्ट न होने पर तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं। कार्रवाई के दौरान सिर्फ औपचारिकता तो नहीं बरती जा रही। इसको लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।
तीन दिन पहले टाइगर रिजर्व के बराही रेंज के जंगल में एक बाघ के घायल हालत में दिखाई देने की सूचना मिली थी। इसके बाद से डीएफओ कैलाश प्रकाश व उनकी गठित की गई पांच टीमें इलाके को सील कर बाघ की तलाश में जुटी है। खास बात यह है कि अब तक इसका कोई सफल नतीजा निकलकर सामने नहीं आ सका है। चर्चा यह भी है कि बाघ को बेहोश करने की भी तैयारी है, लेकिन लोकेशन पता न लगने पर इसमें सफलता नहीं मिल सकी है। वनाधिकारी इसको लेकर अभी कोई भी बयानबाजी से बच रहे है। उधर क्षेत्र में घायल बाघ के अचानक गायब होने से रहस्य बढ़ता जा रहा है। जंगल के भीतर की कार्रवाई को लेकर सभी चुप्पी साध गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
बाघ ने कुत्ते को बनाया निवाला
नेपाल से भगाए जाने पर नौजल्हा क्षेत्र में गन्ने के खेत आकर छिपे बाघ ने आबादी में दस्तक दी है। मंगलवार रात बाघ ने विमल कोटेदार के घर में घुसकर कुत्ते को निवाला बनाया। इसमें कुछ लोग बाघ के बजाए तेंदुए का हमला होने की भी आशंका जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें