फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा वर्ग की फर्राटा दौड़ अनुराधा ने जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत) ।
विज्ञापन

जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शुरू हुई तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के प्रथम दिन छात्रा वर्ग की सौ मीटर दौड़ में अनुराधा, तश्तरी फेंक में आयुषी त्यागी, गोला फेंकने में आरती यादव और चार सौ मीटर दौड़ में अनुराधा प्रथम रही।
नगर में स्थित जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका शुभारंभ स्कूल की प्रबंध समिति के अध्यक्ष नगीन चंद जैन और सचिव बालेश कुमार जैन ने सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया और कहा कि किताबी ज्ञान के साथ साथ छात्र जीवन में खेलकूद भी जरूरी है। खेल को खेल की भावना से ही खेलकर आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर छात्रा वर्ग की सौ मीटर दौड़ में बीए प्रथम वर्ष की अनुराधा प्रथम, छमा यादव द्वितीय और निधि धामा तृतीय रही। तश्तरी फेंकने में आयुषी त्यागी प्रथम, तनु नैन द्वितीय और छमा यादव तृतीय रही। गोला फेंकने में आरती यादव प्रथम, रजनी द्वितीय और गुंजन तृतीय रही। चार सौ मीटर दौड़ में अनुराधा प्रथम, गुंजन द्वितीय, छमा यादव और आरती यादव ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. आरके जैन, शिक्षिका डॉ. प्रभा अग्रवाल, सुमन, कनिष्का, राखी यादव, दीपा, मीनाक्षी, लोकेश्वर शर्मा, दीपक कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें