फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नदी के रास्ते में कीचड़, फंस रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शारदा नदी के रास्ते पर जलभराव के बाद हुई कीचड़ से वाहन चालकों को आवागमन में भारी असुविधा हो रही है। वाहन फंसने से आवागमन में घंटों लग रहे है। पूरे रास्ते पर चकर प्लेटें न पड़ने से आवागमन करने वालों में रोष है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के शारदा पार के गांवों में आवागमन को हर साल शारदा नदी पर पांटून पुल बनता है। बाढ़ आने की आशंका पर इसे 15 जून को हटाने और 15 अक्तूबर को फिर तैयार करना निर्धारित है। 21 जनवरी को शारदा नदी पर पांटून पुल बनकर तैयार हुआ था। पुल से कुछ दिन पहले ही चार पहिया वाहनों का आवागमन शुरू हुआ था, लेकिन बारिश होने से रास्ता खराब हो गया। रास्ते में कीचड़ होने से लोगों को आवागमन में भारी असुविधा हो रही है। छोटे चौपहिया वाहन कीचड़ में फंस रहे हैं जबकि भारी वाहनों का आवागमन नहीं हो पा रहा है। इसको लेकर लोगों में रोष है। उधर, पूरनपुर-टाटरगंज बस यूनियन के अध्यक्ष लियाकत उर्फ भूरे ने डीएम को भेजे पत्र में रास्ते को शीघ्र ठीक कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि शारदा नदी से शीघ्र ही बसों का संचालन न होने पर बसों की हड़ताल कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें