फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1967 मतदाता आज करेंगे 15 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएलसी चुनावः चार मतदान केंद्रों पर बनाए गए सात बूथ पर डाले जाएंगे वोट, पोलिंग पार्टियां रवाना
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निर्देश और कोविड नियमों का पालन कराने अधिकारियों ने दिए निर्देश
पीलीभीत। एमएलसी चुनाव के मतदान को लेकर प्रशासन ने सख्त इंतजाम किए हैं। एक दिन पूर्व अधिकारियों की मौजूदगी में पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी र्गइं। सभी को चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों और कोविड नियमों का पालन कराते हुए चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। मतदान के बाद एसडीएम न्यायिक रामदास मतपेटियों को बरेली ले जाएंगे।
बरेली-मुरादाबाद खंड के शिक्षक चुनाव को लेकर आज मतदान होगा। 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जनपद में कुल 1967 मतदाता हैं। सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से बीसलपुर, पूरनपुर, पीलीभीत तहसील में दो-दो, जबकि अमरिया में एक कुल सात बूथ बनाए गए हैं। सभी जगह सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

कोरोना संकट काल के बीच हो रहे मतदान में कोविड नियमों का पालन करने के विशेष निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को गांधी सभागार में सुबह से पोलिंग पार्टियों की रवानगी के सिलसिले में अधिकारी जुटे रहे। डीएम पुलकित खरे ने सभी को चुनाव आयोग के निर्देशों से विस्तार से अवगत कराया। फिर सीडीओ श्रीनिवास मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व अतुल सिंह, डीडीओ योगेंद्र कुमार पाठक समेत कई अधिकारियों की मौजूदगी में सातों पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। मतदान की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। चुनाव संबंधी सामान मुहैया कराने के साथ ही अभिलेखों में सभी को सुपुर्दगी देते हुए जिम्मेदारी तय की गई। दोपहर तक सातों पार्टियां गंतव्य के लिए रवाना कर दी गई। अधिकारियों ने कहा कि मतदान केंद्र पर जिन वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनके प्रवेश पर विशेष ध्यान दिया जाए। कोई मतदाता को बरगलाने और लुभाने की कोशिश करे या फिर छोटी-बड़ी गड़बड़ी का अंदेशा लगे तो तत्काल अधिकारियों को अवगत कराया जाए। दो पार्टियां रिजर्व में रखी गई हैं। मतदान सुबह आठ से शाम पांच बजे तक चलेगा। इसके बाद मतपेटियों को सख्त सुरक्षा इंतजाम के बीच बरेली ले पहुंचाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी एसडीएम न्यायिक को दी गई है।
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव का मतदान मंगलवार को होना है। इसकी समस्त तैयारी पूरी करते हुए पोलिंग पार्टियों की रवानगी कर दी गई है। अधिकारियों को भी अलर्ट रहने को कहा गया है। निष्पक्ष तरीके से मतदान संपन्न कराया जाएगा। अगर कोई गड़बड़ी करने का प्रयास करता है, सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- पुलकित खरे, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें