फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल का पाइप रिसने से लगी थी मोदी मिल के बॉयलर में आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना फायर एनओसी के चल रही थी मिल, आग बुझाने के इंतजाम भी मिले नाकाफी
विज्ञापन

सीएफओ ने निरीक्षण कर तैयार की रिपोर्ट, अब प्रशासनिक अधिकारियों को भेजी जाएगी
 पीलीभीत। बॉयलर के तेल का पाइप रिसने से मोदी ऑयल मिल में आग लगी थी। सीएफओ के निरीक्षण में यह बात हादसे की अहम वजह के तौर पर सामने आई। वहीं मिल के बिना फायर एनओसी चलने का पता लगा है। सीएफओ ने निरीक्षण के बाद रिपोर्ट तैयार की। अब इसे प्रशासनिक अधिकारियों को भेजा जाएगा।
हादसा रविवार शाम हुआ था। मजदूर मिल में काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक बॉयलर में आग लग गई थी। आग देखकर वहां काम कर रहे कर्मचारियों ने मामले की सूचना दमकल और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर दमकल कर्मी मौके पहुंचे आग पर काबू किया था। बॉयलर गर्म होने पर दोबारा आग भड़कने के शक में देर रात तक एक टीम मौके पर ही रोकी गई थी।
विज्ञापन

उधर, बरेली, बीसलपुर से बुलाई गईं दमकल की गाड़ियों को भी लौटा दिया गया था। दूसरे दिन सोमवार को मामले की जांच पड़ताल के लिए सीएफओ विश्वजीत बनर्जी टीम के साथ ऑयल मिल पहुंचे और निरीक्षण किया। इस दौरान हादसे की वजह का भी पता लगाया गया।
सीएफओ ने बताया कि बॉयलर को जाने वाले तेल के पाइप में रिसाव हो गया था। तापमान बढ़ते ही उसमें आग लग गई। मिल के अग्निशमन संबंधी दस्तावेज भी चेक किए गए। इसमें मिल में आग बुझाने के इंतजाम संतोषजनक नहीं थे। फायर की एनओसी भी मिल अधिकारियों के पास नहीं थी। निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। प्रशासनिक अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

मिल के एमडी बोले, हमने कर रखा है आवेदन
फायर एनओसी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया है। यह कहना गलत है कि मिल में आग बुझाने के इंतजाम नहीं हैं। इसके पुख्ता इंतजाम हैं। आग लगने के बाद फायर की दूसरी गाड़ी भी मिल में लगे सिस्टम से ही भरी गई थी।
- अनिल मोदी, एमडी, मोदी ऑयल मिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें